
भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट का विस्तार राज्य स्तर पर किया जाएगा। इस आशय का निर्णय शनिवार को अतिथि होटल में संपन्न हुए कोर कमेटी की बैठक में ली गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा एवं संचालन पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने किया। बैठक में विगत 7 मार्च को हुए चिंतन शिविर की ऐतिहासिक सफलता पर कोर कमेटी के द्वारा समाज के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कोर कमेटी की बैठक में समाज के बेहतरी के लिए कई प्रस्ताव पारित किए गया। पारित प्रस्ताव में मुजफ्फरपुर शहर में भगवान परशुराम का मूर्ति स्थापित करना, संगठन का विस्तार राज्य के टोले कसबों तक करना, समाज के महापुरुषों का पुण्यतिथि एवं जन्म तिथि को समारोह पूर्वक मनाना, समाज के गरीब बच्चों का बेहतर पढ़ाई लिखाई हो इसके लिए सरकार द्वारा घोषित राज्य के सभी निजी स्कूल में 25% आरक्षित स्थान पर नामांकन कराना, मुजफ्फरपुर शहर में ब्रह्मर्षि समाज के द्वारा चलाए जा रहे नर्सिंग होम एवं अन्य

चिकित्सीय संस्थानों में असहाय बीमार, दुर्घटना के शिकार हुए गरीबों रियायती पर दर पर इलाज कराने की व्यवस्था करना, समाज के कमजोर लोगों को न्यायालयों में कानूनी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शीघ्र अधिवक्ताओं का टीम गठित करना, समाज पर किसी भी प्रकार का विपत्ति आने पर प्रभावित परिवार का सुधि लेने के लिए क्विक टीम गठित करना,समाज के निर्धन लोगो के शादी-विवाह विवाह, पठन-पाठन,

आकस्मिक दुर्घटनाओ के समय आर्थिक मदद करना, संगठन विस्तार के लिए सदस्यता अभियान चलाना आदि प्रमुख है। कोर कमिटी कमेटी ने सर्वसम्मति से सलाहकार समिति को पारित सभी प्रस्तावों को शीघ्र अमलीजामा पहनाने के लिए अधिकृत किया। इस अवसर पर कोरोना के मध्य नजर सादगी के साथ होली की शुभकामना उपस्थित लोगों को दिया गया।

इस अवसर पर कोर कमेटी को डॉक्टर प्रोफेसर अरुण कुमार, धर्मवीर शुक्ला, सीपी सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह, पी एन सिंह आजाद राम किशोर सिंह, अरुण कुमार सिंह, हरे राम सिंह, शंभू शरण ठाकुर, सुरेश शर्मा नीरज, विजय चौधरी, दीनबंधु क्रांतिकारी, गीता कुमारी, वीना कुमारी, मुखिया शालिनी, केके प्रशांत, सत्य प्रकाश भारद्वाज, मनीष बसंत, रणधीर सिंह, अतुल कुमार सिंह, प्रमोद मिश्रा, अमरेश कुमार आदि ने मुख्य रूप से संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन सकरा प्रभारी आशुतोष कुमार ठाकुर ने किया।








