MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : कोरो’ना के दूसरे लह’र के ब’ढ़ते प्रभा’व के मद्देनजर मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी प्रणव कुमार की अध्यक्षता में आप’दा प्रबंधन विभाग की बैठक की गई. बैठक में पुलिस अधिकारियों, व्यव’सायी संघ, थोक वस्त्र व्यवसायी संगम फुटकर व्यवसायी संघ और चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के प्रतिनिधि शामिल थे. बैठक में लिए गए अहम् निर्ण’यों की जानकारी देते हुए डीएम प्रणव कुमार ने बताया कि बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार कुछ प्रति’बन्ध ब’ढ़ाये गए हैं, जिससे कोरो’ना संक्र’मण के चेन को तो’डा सके. उन्होंने बताया कि जिले की सभी दुकानों को 6 बजे संध्या से पूर्व बं’द करने का आदे’श दिया है.
जिले में फल और सब्जियों की दुकानें सुबह से संध्या 4 बजे तक ही खु’ली रहेंगी. इसके अलावे रेडीमेड गारमेंट्स/थोक वस्त्र की दुकानों में सोमवार से गुरुवार यानी हफ्ते में मात्र चार दिन ही सुबह से संध्या 5 बजे तक ही खरीद-बिक्री का कार्य होगा, जिन्हे संध्या 6 बजे तक हर-हाल में बं’द कर लेना होगा. सिनेमाघर, शॉपिंग मॉल, स्टेडियम, जिम, पार्क व उद्यानों को अगले आदेश तक बं’द रखने का आदे’श दिया गया है. वहीं शहर में संचालित रेस्टोरेंट-ढाबों में बैठकर खाने की अनुम’ति नहीं होगी, वरन पार्सल व होम डिलीवरी पर कोई रो’क नहीं होगी. दुध और द’वा की दुकानों पर ये नियम ला’गू नहीं होंगे.
रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट क’र्फ्यू लगा रहेगा. डीएम प्रणव कुमार ने बताया की विभिन्न सामग्रियों की दुकानों के लिए भी नि’यम बनाये जा रहे हैं, जिन्हे शीघ्र ही जा’री कर दिया जायेगा. उन्होंने बताया की परिस्थतियाँ अनुसार प्रति’बन्ध में और भी स’ख्ती व पाबं’दियां बढ़ायी जा सकती हैं. जिलाधिकारी ने बताया कि नियमों को स’ख्ती से पा’लन कराने की जिम्मेदारी सक्ष’म अधिकारी को दी गयी है.
निय’मों का अनुपा’लन कराये जाने को लेकर पांच स्पेशल टा’स्क फो’र्स का गठ’न किया गया है. साथ ही सभी थानाध्यक्षों, सभी पुलिस उपाधीक्षकों और अंचलाधिकारियों को नियम का पा’लन कराये जाने हेतु जि’म्मेवारी सौं’पी गई है. इसके साथ ही नगर निगम के नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय को नियम के अनुपा’लन हेतु माइकिंग कर व्यापक स्त’र पर प्रचा’र-प्र’सार की जि’म्मेवारी सौंपी गई है, ताकि सामू’हिक प्रया’स से कोरोना संक्र’मण का प्रसा’र रोकने में सफ’लता हासिल हो सकें.