मुज़फ़्फ़रपुर में कोचिंग संचालक का युवती के साथ अश्लील हरकत करता हुआ वायरल विडियो निकला जयपुर का।

मुज़फ़्फ़रपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के एक कोचिंग संचालक का युवती के साथ कार में अश्लील हरकत करते हुये जो वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, आख़िरकार वो वायरल वीडियो निकला जयपुर का।

यह वायरस विडियो मिठनपुरा के एक कोचिंग संचालक का बताया जा रहा था लेकिन असलियत आई अब सामने। मिठनपुरा थाना के अनुसार ये विडियो पिछले साल का है।यह वायरस वीडियो यूपी से लेकर कई और प्रदेशों में हो चुका है वायरल।

इस मामले में आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ असामाजिक तत्वों ने मुज़फ़्फ़रपुर के कोचिंग संचालक को बदनाम करने को लेकर इस विडियो को मुज़फ़्फ़रपुर में वायरल कर दिया।

ज्ञात हो गोकि कल सोशल मीडिया पर लोग कोचिंग संचालक को जमकर लताड़ लगा रहे थे।वहीं मुजफ्फरपुर में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोचिंग पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया था और कोचिंग का बैनर–पोस्टर भी फाड़ दिया था।दोषी कोचिंग संचालक की तस्वीर पर कालिख पोतकर और कीचड़ फेक कर अपना विरोध जताया था।

इस मौके पर जाप के बिहार विश्विद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष सुभाष ठाकुर ने कहा था कि अगर 24 घण्टे के भीतर कोई करवाई नहीं होती है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया की मकान मालिक को भी अल्टीमेटम दिया गया है और 24 घंटों के भीतर कोचिंग बंद करने के साथ साथ जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की मांग भी की गई है।

आपको बता दे की वायरल वीडियो एक कार में बनाया गया है जिसमें तेज आवाज के साथ गाना बज रहा है और एक युवती बिना कपड़ों के है।

वहीं एक युवक पीला कपड़ा पहने युवती के साथ अश्लील हरकत करता नज़र आ रहा है और उसका कोई और साथ वीडियो बना रहा है और पीछे से निर्देश भी दे रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.