शहर काे स्मार्ट सिटी घाेषित हुए 4 साल पूरे हाेनेवाले हैं। लेकिन, इसकी एक भी याेजना अब तक जमीन पर नहीं उतरी है। शहरवासी पहले से भी बदतर जिंदगी जी रहे। पिछले साल बरसात में जाे दुर्दशा झेली थी, इस साल उससे भी अधिक झेलने की नाैबत है। अधिकतर सड़काें का बुरा हाल है। हर गली-सड़काें पर जलजमाव है। जाे सड़कें-नालियां बननी शुरू हुईं उनके अधूरी रहने के कारण नारकीय स्थिति है। कई प्रमुख सड़काें पर ताे लाेगाें काे कीचड़ के बीच से हाेकर आना-जाना पड़ रहा है।
इस बीच स्मार्ट सिटी के तहत इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्राेल सेंटर (आईसीसीसी) के लिए टेंडर निकाला गया है। 135 कराेड़ के इस प्राेजेक्ट के पूरे हाेने पर स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम, शहर के चप्पे-चप्पे की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी, राेड-नालाें की स्थिति सबकी एक ही भवन से माॅनिटरिंग हाेगी। यदि यह भवन बन गया ताे अपराधी वारदात काे अंजाम देकर भागने के दाैरान ही पकड़ लिए जाएंगे।
अगर बच निकले ताे शीघ्र ही ट्रेस हाे जाएंगे। इस इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्राेल सेंटर के लिए 29 जून काे देश की नामी-गिरामी कंपनियां टेंडर डालेंगी। उसके बाद स्मार्ट सिटी कंपनी बाेर्ड इस पर निर्णय लेगी। इसका निर्माण जर्जर एमआरडीए भवन काे ताेड़कर उसकी जगह आईसीसीसी भवन का निर्माण हाेगा। इसके लिए 11.29 कराेड़ रुपए का टेंडर हाे चुका है। भवन बनाने के लिए मिट्टी जांच की प्रक्रिया चल रही है। मिट्टी की रिपाेर्ट अाने के साथ ही भवन निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
वैसे, यह कमांड-कंट्राेल सेंटर यदि बन गया तो इसमें ऐसी व्यवस्था रहेगी कि अपराधी वारदात कर भागते पकड़ा जाएगा या शीघ्र ही ट्रेस हाे जाएगा
अब ये सवाल उठ रहे हैं कि जब शहर की न ताे सड़कें ठीक हैं और न ही सीवरेज सिस्टम दुरुस्त। शहर में पहले से लगे 130 सीसी कैमराें से अपराधियाें की पहचान नहीं हाेती। ट्रैफिक सिस्टम का ये हाल है कि लाॅकडाउन में थाेड़ी छूट मिली ताे संभालना मुश्किल हाे गया, जब स्कूल-काॅलेज समेत सभी कार्यालय-प्रतिष्ठान-माॅल-पार्क खुले रहते हैं तब ताे हर दिन भीषण जाम झेलना पड़ता है।
न अतिक्रमण हटा, न ही ट्रैफिक सिस्टम दुरुस्त हुआ। स्मार्ट सिटी बनने से लेकर अब तक 4 वर्षाें में जब इन पर काेई काम नहीं हुआ, ताे इनके कमांड-कंट्राेल के लिए आईसीसीसी कब तैयार हाेगा और उसका उपयाेग कब शुरू हाेगा? स्मार्ट सिटी से जिस सड़क का टेंडर एक साल पहले हुआ था, उसकी लेवलिंग भी अब तक नहीं हाे पाई है। ऐसे में सीसीटीवी व्यवस्था बेहतर करने के साथ-साथ शहर की सड़काें से सबसे पहले अतिक्रमण हटाना हाेगा।
नगर आयुक्त बाेले- शीघ्र ही जमीन पर दिखने लगेंगी स्मार्ट सिटी की याेजनाएं
नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय का कहना है कि दाे याेजनाओं से काम तेजी से हाे रहा है। राेड से पहले नाला बनाए जाएंगे। उसके अाधार पर राेड बनेगा। एक सप्ताह के अंदर नाला निर्माण शुरू हाे जाएगा। उसके बाद राेड का निर्माण दशहरा तक पूरा करा लेने का लक्ष्य है। ई-मिनी बस स्टैंड, ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन, स्मार्ट पार्किंग अादि के काम भी जल्द शुरू हाेंगे। बहुत जल्द शहरवासी काे स्मार्ट सिटी प्राेजेक्ट का काम धरातल पर नजर आएगा।