मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी की देर रात गो’ली मा’र ह’त्या, बाइकर्स गैंग ने दिया वारदात को अंजाम

सदर थाने के अतरदह में आभूषण कारोबारी रवि सोनी की अप’राधियों ने शनिवार देर रात गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी। घट’नास्थल पर रवि की बाइक लगी थी और वे खू’न से लथपथ पड़े थे। स्थानीय लोग जूरन छपरा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृ’त घोषित कर दिया। उनके सीने और सिर में 3 गोलियां मारी गई हैं। आशंका है कि लू’टपाट के क्रम में अप’राधियों ने वारदात को अंजाम दिया।

कारोबारी के चाचा रत्न साह ने बताया कि हर रात रवि दुकान से गहने व कैश लेकर घर लौटता था। वह बैग गायब है। रविवार को बैरिया के एक दुकानदार को गहने देने थे, वो भी उसी बैग में होंगे। काजी मोहम्मदपुर थाने के सादपुरा निवासी रवि सोनी की मझौली धर्मदास में आभूषण दुकान है। बताया गया है कि रात करीब 11 बजे वे दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।

बाइक सवार अपराधियों ने घेर कर रोका और गो’ली मार दी। पुलिस दुश्मनी के एंगल से भी जांच कर रही है। वह ब्याज पर भी रुपए लगाता था। नगर डीएसपी रामनरेश पासवान, सदर थानेदार सत्येंद्र सिन्हा व दारोगा राजेश यादव ने अस्पताल पहुंच परिजनों से जानकारी लेनी चाही, लेकिन वे अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.