मुज़फ़्फ़रपुर: मुजफ्फरपुर में एमआईएस-सी का दूसरा मरीज मिला, एसकेएमसीएच में चल रहा है इलाज

एसकेएमसीएच में रविवार को मल्टीसिस्टम इनफ्लामेट्री सिंड्रोम इन चिल्ड्रन यानी एमआईएससी का दूसरा मरीज आया। जांच में पुष्टि होने के बाद पीकू वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। एसकेएमसीएच उपाधीक्षक शिशु रोग विभागाध्यक्ष डाॅ. गोपाल शंकर साहनी ने बताया, सीतामढ़ी के कुणाल को 11 जून से बुखार व शरीर में सूजन है। हृदय गति तेज होने पर परिजन अस्पताल ले गए।

रविवार को एसकेएमसीएच में आने पर जांच में मल्टीसिस्टम इनफ्लामेट्री सिंड्रोम की पुष्टि हुई। शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ. जेपी नारायण की यूनिट में उसका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। डाॅ. साहनी ने बताया कि पहले मीनापुर मिथिनापुर निवासी कृष्ण सहनी की चार साल की बेटी अंशु कुमारी को बुखार, शरीर में सूजन था। बच्ची में एमआईएस-सी की पुष्टि हुई। दाेनाें का इलाज चल रहा है।

बीमारी की यह पहचान : डाॅ. सहनी के अनुसार बच्चों में होने वाली यह गंभीर बीमारी है। इसके मुख्य लक्षण 24 घंटे या इससे ज्यादा समय तक बुखार, उल्टी-दस्त, पेट में दर्द, स्किन रैश, थकान, धड़कन तेज होना, सांसें तेज, आंखों में लालपन, होंठ और जीभ पर सूजन या लालिमा, हाथ-पैर में सूजन, सिरदर्द, चक्कर आना आदि इसके लक्षण हैं।

ब्लैक फंगस के दो मरीज पटना से लाैटे एसकेएमसीएच, 50 वायल दवा भी आई

एसकेएमसीएच में ब्लैक फंगस की दवा खत्म हाेने के बाद पटना रेफर दुर्गी बाजार बासोपट्टी मधुबनी की सलेहा चौधरी आईजीएमएस और हरपुर कथैया के राजेश राय पीएमसीएच से रविवार काे यहीं अा गए। एसकेएमसीएच के अधीक्षक डाॅ. बीएस झा ने कहा कि पटना से दोनों को अभी प्लास्टिक सर्जरी संभव नहीं हाेने की बात कह कर लाैटाया गया है। दाेनाें मरीजों के साथ ही 50 वायल एमफोटेरेसिन बी दवा भी आई है। अभी यहीं इलाज हाेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.