बिहार में कोरोना महामारी की रफ्तार धीमी हुई है। फिलहाल पूरे राज्य में 22 जून तक अनलॉक 2 लागू है, लेकिन 23 जून से अनलॉक 3 शुरू हो जाएगा। अनलॉक 3 में छूट का दायरा बढ़ने की संभावना है। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक सोमवार को होगी। संभावना है कि CM नीतीश कुमार एक सप्ताह के लिए अनलॉक-3 का ऐलान कर सकते हैं। इसमें छूट का दायरा बढ़ाया जाएगा, लेकिन बहुत छूट नहीं दी जाएगी।
इन पर सरकार लेगी फैसला
- बिहार सरकार अनलॉक 3 में नाइट कर्फ्यू को पहले से और कम कर सकती है, अभी बिहार में रात 8 बजे से नाइट कर्फ्यू लागू है
- बाजार खोलने के समय में भी अब पहले से ज्यादा छूट दी जा सकती है।
- शादी समारोह और श्राद्ध जैसे आयोजनों में सरकार छूट के दायरा पर विचार कर सकती है।
- बिहार में शैक्षणिक गतिविधियों को फिलहाल शुरू किया जाएगा या नहीं, ये अहम होगा।
- सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और खेलकूद के आयोजनों पर भी पाबंदी फिलहाल लागू रखी जा सकती है।
जिलों से फीडबैक लिया जा चुका है
अनलॉक 3 को लेकर राज्य के मुख्य सचिव और गृह सचिव के स्तर पर जिलों से फीडबैक लिया जा चुका है। सरकार ने पहले अनलॉक 1 को एक हफ्ते, अनलॉक-2 को एक हफ्ते और अब अनलॉक-3 की तरफ कदम बढ़ाने का फैसला किया है। अब सबको इस बात का इंतजार है कि नीतीश सरकार 23 जून से शुरू होने वाले अनलॉक 3 के लिए कौन सी गाइडलाइन जारी करती है।
कोरोना के केस घट रहे हैं
बिहार में कोरोना संक्रमण के केस पिछले 5 दिनों से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 294 लोग संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, पटना में संक्रमण के कुछ केस पिछले दिनों से बड़े हैं। पटना में ताजा 48 केस पाए गए हैं। वहीं, एक्टिव केसों की संख्या 3188 रह गई है। बिहार में रिकवरी रेट 98.23% हो गई है।