पटना: सांसद रामकृपाल यादव ने अपने आवास पर किया योग, बोले- PM के पहल पर योग को मिली अंतराष्ट्रीय पहचान

देश में कोरोना काल की चुनौतियों के बीच विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को संबोधित किया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कई जगहों पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस क्रम में गोरिया टोली स्थित निजी आवास पर सांसद रामकृपाल यादव ने भी योग किया। मोहल्ले के लोगों के बीच योग शिविर कार्यक्रम में वे शामिल हुए।

मौके पर सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि योग लोगों को निरोग रखता है। इसे जन-जन तक पहुंचाने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। लोकसभा सांसद ने कहा कि पीएम के पहल से ही योग को अंतराष्ट्रीय पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि लोगों की सहभागिता योग के प्रति ज्यादा से ज्यादा हो इसे लेकर योग शिविर से लोगों को जोड़ा गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.