कोरोना काल मे लॉकडाउन के कारण गया में सुधा दूध की खपत बढ़कर हुई दोगुनी, रात दिन मेहनत कर रहे कर्मचारी

कोरोना की दूसरी लहर में सुधा दूध की मांग बढ़ गई थी. गया जिले में कोरोना की दूसरी लहर में सुधा दूध की बिक्री दोगुनी हो गई है. गया शहर में स्थित मगध सुधा डेयरी प्रोजेक्ट के कर्मचारी दोगुनी दूध की खपत को पूर्ती करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं.

कोरोना की दूसरी लहर से पहले गया में सुधा दूध की खपत 40 हजार लीटर थी लेकिन इस वक्त सुधा दूध की खपत दोगुनी होकर 80 हजार लीटर तक पहुंच गई है. गया शहर के शांतिबाग स्थित उत्पादन यूनिट में कर्मचारी दूध को लोगों तक पहुंचाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं.

सुधा डेयरी के पनीर की बात करें तो वर्तमान में प्रत्येक दिन पनीर की डेढ़ टन बिक्री हो रही है. वहीं दही की भी पहले की अपेक्षा 20% ज्यादा खपत हो रही है. मगध दूध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के निदेशक छत्रपाल सिंह यादव ने बताया कि कोरोना काल में दूध की दोगुनी खपत होने पर हम लोग किसानों के बीच जाकर उन लोगों को जागरूक कर रहे हैं और सभी से अनुरोध कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा दूध भेजने का प्रयास करें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading