कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाने में जिले में शहरी क्षेत्र के बाद साहेबगंज प्रखंड के युवा सबसे आगे हैं, जबकि बंदरा के युवाओं में उत्साह कम है। यहां अब तक 6088 युवाओं ने पहला और 190 ने दूसरा डोज लिया है। 18 से 44 वर्ष के 16 जनवरी से 18 जून तक जिले के कुल 160868 को पहला और 4978 को दूसरा डोज दिया जा चुका है। इसमें शहरी क्षेत्र के 32242 युवाओं ने पहला और 1558 ने दूसरा डोज ले लिया है। 45 से 59 वर्ष के लोगों में भी शहरी क्षेत्र के 25975 ने पहला और 2561 ने दूसरा डोज लिया है। 60+ के लोगाें में भी शहरी क्षेत्र सबसे अागे है। यहां के 14782 बुजुर्गों ने पहला और 4824 ने दूसरा डोज लिया है।
