हिमालय क्षेत्र से आ रहीं हवाए: 48 घंटे तक सामान्य रहेगा मौसम, दिन में धूप के साथ आसमान पर छाए रहेंगे हल्के बादल

मौसम विभाग मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवा में नमी में कमी के साथ ही निम्न हवा के दबाव की तीव्रता कम है। इसके साथ ही आने वाला सिस्टम बिहार के उत्तर-दक्षिण हिस्से में लगातार दोलन कर रहा है। साथ ही हिमालय क्षेत्र से दक्षिण-पूर्व हवाएं आ रही हैं, जिसके प्रभाव से मानसून सत्र के दौरान पटना, नालंदा, बेगूसराय, नवादा, नालंदा सहित बिहार के 27 जिलों में 48 घंटे तक मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान धूप के साथ ही आसमान पर बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

बिहार के उत्तर-पश्चिम हिस्से में स्थित पूर्वी-पश्चिम चंपारण, सारण, गोपालगंज, सीवान और उत्तर-पूर्व में स्थित सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया सहित 11 जिलों के अधिकांश हिस्से में 3 से 15 एमएम तक बारिश के आसार है। 26 जून से हवा की रफ्तार और दिशा में परिवर्तन होगा। इसके बाद फिर से प्रदेश के सभी हिस्से में मध्य दर्जे की बारिश होगी।

बारिश में कमी का प्रभाव तापमान पर भी दिखाई दे रहा है।बुधवार को पटना में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जो तीन दिनों में छह डिग्री तक चढ़ा है। जबकि, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है। इस दौरान 13.8 एमएम बारिश हुई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है।

पटना में 23 को हुई 264.2 एमएम बारिश
बिहार में मानसून सत्र एक जून से 30 सिंतबर है। इस दौरान मानसून सत्र के चौथे सप्ताह में 275.1 एमएम हो चुकी है, जो सामान्य बारिश से 168.6 एमएम अधिक है। इसके साथ ही पूर्णिया में सबसे कम बारिश हुई। 23 दिनों के अंदर सामान्य बारिश 200 एमएम से 27 एमएम कम बारिश रिकाॅर्ड किया है, जबकि पश्चिम चंपारण में सामान्य बारिश 138.5 से 413 एमएम अधिक 552 एमएम बारिश रिकाॅर्ड किया गया। पटना में इस दौरान 23 जून तक 264.2 एमएम बारिश रिकाॅर्ड किया गया है। जो सामान्य से 185.3 एमएम अधिक है। 23 जून 2020 तक इस दौरान 280 एमएम बारिश हुई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.