#MUMBAI में साइकिल पर अंडा और ब्रेड बे’चते नजर आए सोनू सूद, वीडियो हुआ वा’यरल 

MUMBAI : अभिनेता सोनू सूद हर देशवासी के रियल हीरो बन चुके हैं।उनके नेक कामों के चलते फैंस उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग भी कर चुके हैं। पिछले साल से लगातार सोनू सूद मदद का सिलसिला कायम रखे हुए हैं। अभी भी सोनू सूद सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों की मदद कर रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर सोनू सूद फिलहाल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अंडे और ब्रेड साइकिल पर बेचते नजर आ रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर सोनू सूद ने खुद एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में सोनू सूद अंडा और ब्रेड साइकिल पर बेचते दिख रहे हैं।। वीडियो शेयर करते हुए वह लिखते हैं, ‘फ्री होम डिलीवरी, 10 अंडो पर एक ब्रेड फ्री।’ सोनू सूद ने बताया कि वह अपना सुपरमार्केट खोल रहे हैं। इसका नाम होगा सोनू सूद का सुपरमार्केट। कुछ लोगों का कहना है कि मॉल बंद हो गए हैं, लीजिए सबसे जरूरी सामान और मंहगी सुपरमार्केट तैयार हैं। मेरे पास सबकुछ है ब्रेड से लेकर रस्क आदि। होम डिलीवरी के लिए भी मैं तैयार हूं जल्द ही ऑर्डर करें। लेकिन ध्यान रखिए- होम डिलीवरी का पैसा लगेगा। बता दें सोनू सूद इससे पहले ऐसे कई वीडियो शेयर कर चुके हैं। जिसमें सोनू द ढारा, चाकू छुरी तेज करवाने की मेरी न दुकान, सोनू सूद टेलरिंग शॉप समेत कई काम की जानकारी उन्होंने दी थी। सोनू सूद के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा में नजर आए थे। जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में थे। इसके अलावा उन्होंने किसान फिल्म का ऐलान किया। साथ ही वह अक्षय कुमार स्टारर फिल्म पृथ्वीराज में भी दिखेंगे।                        

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading