कटाव का काम करा रहे SDO सोते मिले: उफनती गंडक से बगहा नगर के लोगों की नींद उड़ी, जल संसाधन विभाग के SDO ड्यूटी पर ही चैन से सो रहे

बगहा में गंडक के नदी की धारा तेज हो गई है। नगर में कई जगहों पर नदी का दबाव बढा गया है। नगर के अग्रवाल वाटिका के पास गंडक नदी कटाव कर रही है। नदी के पास चार मीटर चौड़ी बोल्डर का बांध कट रहा है। एक ओर कटाव के कारण ग्रामीणों की नींद उड़ गई है वहीं कटाव निरोधक कार्य करने आए जल संसाधन विभाग के SDO (बगहा प्रमंडल) ड्यूटी पर ही आराम फरमा रहे हैं। SDO को चैन की नींद सोते देख स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

लोगों ने दावा किया कि एक तो मानक के अनुरूप काम नहीं हो रहा है। बालू के जगह पर मिट्टी का प्रयोग किया जा उपयोग रहा है, बोरी में भराई कम हो रही है। वहीं इन सबों से बेखबर होकर ड्यूटी पर तैनात SDO अभिषेक कुमार गहरी नींद में सोए हुए हैं, ना तो उन्हें नदी के कटाव की ही चिंता है और ना ही काम मानक के अनुरूप हो रहा है उसकी चिंता है। इस मामले पर बगहा के SDO अभिषेक कुमार ने बताया कि देर रात तक काटव निरोधक कार्य चलता रहा था। अहले सुबह तक काम करने के कारण नींद आ गई थी। इससे कार्य में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हुई।

लोगों का कहना है कि बोल्डर पिचिंग कट जाएगा तो नगर का वार्ड नंबर 16 स्थित अग्रवाल वाटिका के साथ NH 727 पर भी नदी का दबाव बढ़ जाएगा। गंडक विभाग के कार्यपालक अभियंता विष्णु प्रकाश परवाना बताया कि सूचना पर टीम वहां पहुंची है। अभियंताओं की टीम कैम्प कर रही है। नदी का करंट बहुत तेज है। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियो को दी गई है। वरीय पदाधिकारियो के दिशा निर्देश पर कार्य किया जाएगा। हालांकि, अभी कटाव की स्थिति स्थिर बनी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading