मीनापुर थाना क्षेत्र के पानापुर ओपी अंतर्गत नरियार में एक बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई. घटना में चार लोगों की मौ’त हो गई. वहीं, करीब एक दर्जन लोग घा’यल हैं. इसमें से कई लोगों की हालत गंभीर है. यह हा’दसा तब हुआ जब मोतिहारी के ढाका से बारात गयाघाट लौट रही थी.
शुक्रवार की सुबह एक बस में कुछ लोग मोतिहारी के ढाका से लौट रहे थे. वहां वह शादी में बाराती बनकर शामिल होने के लिए गए थे. वहां से लौटने के क्रम में शुक्रवार की अल सुबह मीनापुर थाना के पानापुर ओपी के नरियार में बस पंचर हो गई. बस पंचर होने के बाद उसे सड़क किनारे खड़ी करके टायर बदला जा रहा था. इस दौरान बस से कुछ लोग उतरकर बस के सामने खड़े हो गए थे. इस दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने बस में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी. इसकी वजह से बस के सामने खड़े चार लोगों की मौ’त हो गई.

वहीं करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग घा’यल हो गए. उन्होंने एसकेएमसीएच समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती करवाया गया. मृ’तकों की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया. एसडीओ पूर्वी कुंदन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि 4 लोगों की मौ’त हो गई है और करीब 1 दर्जन लोग घा’यल हैं.