अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के लिए रवाना हुए तेजस्वी, सरकार पर बोला ह’मला

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के लिए रवाना हुए। पटना से राघोपुर के लिए निकलने से पूर्व पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने नीतीश कुमार और मंगल पांडेय पर ह’मला बोला। वैक्सीन लगाते नर्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। छपरा के इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सरकार फर्जीवाड़े में माहिर है। स्वास्थ्य विभाग किस तरह से काम करती है यह सभी को पता है। सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। छपरा से एक वीडियो सामने आया है जिसमें बिना वैक्सीन के ही इंजेक्शन लगा दिया गया है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार समीक्षा बैठक की जाती है लेकिन हालात नहीं बदल रहा। बिहार में वैक्सीन की घोर कमी है। इसे लेकर तेजस्वी ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को भी घेरा। 15 साल से ज्यादा से नीतीश कुमार सीएम हैं लेकिन स्थितियां जस की तस बनी हुई है। एसटीईटी मामले पर तेजस्वी ने कहा कि इसे लेकर अधिकारी और मंत्री दोनों दोषी हैं। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दोषी हैं कि आखिर इस मामले में अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गयी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.