​​​​​​​मेदांता में सुबह 9.30 बजे से थी स्पुतनिक देने की तैयारी 12 बजे तक कोई नहीं आया वैक्सीन लेने, पटना में 1,145 रुपए में स्पुतनिक की एक डोज

पटना में रुसी वैक्सीन के प्रति लोगों की रुचि कम दिख रही है। मेदांता बिहार का पहला अस्पताल बना, जहां रुसी वैक्सीन स्पुतनिक का टीका लगाया जाएग। शुक्रवार से इसका शुभारंभ होना था और सुबह 9.30 बजे से ही तैयारी थी। लेकिन दोपहर 12 बजे तक एक भी व्यक्ति टीका के लिए नहीं आया। मेदांता के अधिकारियों का कहना है कि लोगों को इसकी जानकारी होगी तो वह वैक्सीनेशन के लिए आएंगे।

1145 में एक डोज, दो माह में लगेगी दोनों डोज

पटना मेंदांता के निदेशक अरुण कुमार का कहना है कि पटना मेंदांता में स्पुतनिक वैक्सीन की 500 डोज मंगाया गया है। मेंदांता बिहार का पहला सेंटर है जहां रुसी वैक्सीन स्पुतनिक दी जाएगी। शुक्रवार से शुभारंभ हो गया है। स्पुतनिक के साथ कोवैक्सीन और कोविशील्ड भी उपलब्ध है। निदेशक का कहना है कि मेंदांता में स्पुतनिक को लेकर विशेष तैयारी है और लोगों में इसकी डिमांड भी है। हालांकि शुक्रवार को पहले दिन अधिक लोगों को जानकारी नहीं मिल पाई थी इस कारण से वैक्सीनेश के लिए लोग नहीं आ पाए। दो माह में दोनों डोज लेनी होगी। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों डोज के बीच में दो माह का अंतर होना है।

मेदांता में तीन वैक्सीन का ऑप्शन

मेदांता में 3 वैक्सीन का ऑप्शन होगा। स्पुतनिक साथ कोविशील्ड और कोवैक्सीन की डोज उपलब्ध होगी जिससे लोगाें अपनी पसंद की वैक्सीन लगवाने का मौका मिलेगा। इसके लिए व्यवस्था बनाई गई है। सरकार की जो गाइडलाइन है उसके मुताबिक रुसी वैक्सीन के एक डोज के लिए 1145 देना होग। इसी तरह कोविशील्ड और कोवैक्सीन के लिए सरकार द्वारा तय किए गए रेट पर वैक्सीन दी जाएगी।

पोस्ट कोविड के ट्रीटमेंट की विशेष व्यवस्था

मेदांता में पोस्ट कोविड को लेकर एक विशेष टीम बनाई गई है। इसमें कई विभाग के डडॉक्टरों को शामिल किया गया है। किडनी हार्ट और जनरल मेडिसिन के साथ कई अहम विभाग के डॉक्टर पोस्ट कोविड के मरीजों का इलाज किया जाएगा। इसके लिए 1290 रुपए की फीस होगी। इसमें एक साथ कई विभागों के डॉक्टर इसकी जांच करेंगे और कोई जांच कराई जाती है तो उसमें भी 25% की छूट दी जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.