#KISHANGANJ पुलिस की का’र्रवाई, 153 लीटर अवै’ध शराब, 33 पशु सहित 8 अभि’युक्त गिर’फ्तार

KISHANGANJ (ARUN KUMAR) : किशनगंज पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष के कुशल नेतृत्व में किशनगंज पुलिस टीम ने अलग-अलग कार्रवाई के दौरान कई उपलब्धियां हासिल की है. किशनगंज जिला पुलिस कप्तान कुमार आशिष द्वारा जिले में अवैध शराब/आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर फरार होने वाले अभियुक्तों की धड़-पकड़ हेतु दिए गए सख्त निर्देश के आलोक में किशनगंज पुलिस द्वारा विशेष कार्रवाई के दौरान वाहन चेकिंग अभियान में एक चारपहिया वाहन से 153 लीटर अवैध विदेशी शराब, एक कंटेनर ट्रक से 33 पशु एवं 03 मोबाइल सहित 8 अभियुक्त गिरफ्तार किये गए हैं. 

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी कि एक बिना नंबर के लाल रंग के कार से अवैध विदेशी शराब लोड करके किशनगंज-बहादुरगंज एलआरपी चौक के रास्ते सुपौल जाने वाली है. सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार, दलबल के साथ एलआरपी चौक पर पहुँच कर सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर के लाल रंग के कार का चालक वाहन चेकिंग देखकर गाड़ी को घुमाकर भागने का प्रयास किया जिसे तत्परतापूर्वक खदेड़ कर पकड़ा गया. वाहन की तलाशी के दौरान डिक्की में अवैध विदेशी शराब का कार्टून लदा पाया गया.

वाहन को जप्त कर कार्टूनों की गिनती में मैकडोवेल्स नंबर-01 लक्ज़री प्रीमियम व्हिस्की कम्पनी के 09 कार्टूनों से 375 एमएल के 216 बोतल (81 लीटर), सीग्राम रॉयल स्टैग प्रीमियम व्हिस्की कम्पनी के 01 कार्टून से 375 एमएल के 24 बोतल (09 लीटर) और 02 कार्टून से 750 एमएल के 24 बोतल (18 लीटर) एवं इम्पीरियल ब्लू कंपनी का 05 कार्टून से 375 एमएल के कुल 120 बोतल (45 लीटर) पाया गया. जप्त कुल 153 लीटर अवैध विदेशी शराब को जप्त कर लिया गया.

वाहन चालक एवं वाहन में बैठे व्यक्तियों की पहचान क्रमशः मधेपुरा जिला के शंकरपुर थानांतर्गत गरहार, वार्ड नंबर-16, निवासी वाहन चालक मंटू कुमार और सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थानांतर्गत त्रिवेणीगंज, वार्ड नंबर-09 निवासी सोनू कुमार के रूप में की गई है. पूछताछ के क्रम में चालक मंटू द्वारा बताया गया कि जप्त वाहन और शराब सुपौल के खूंट छातापुर निवासी मुन्ना यादव का है. पकड़े गए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इस संबंध में बहादुरगंज थाना में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

दूसरा मामला किशनगंज थानान्तर्गत रामपुर चेकपोस्ट का है जहाँ गुप्त सूचना के आधार पर पश्चिम बंगाल की तरफ से आ रहे एक कंटेनर ट्रक की तलाशी के क्रम में 33 पशु को लदा पाया. ट्रक को जप्त कर थाना लाया गया तथा इस संबंध में किशनगंज थाना में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पश्चिम बंगाल के जिला-मालदा के कालियाचक थानांतर्गत जोत्परम निवासी प्रदीप मंडल, पूर्वी वर्धमान के मंगल कोट थानांतर्गत किशंपती निवासी शेख इस्माइल और झिल्लू निवासी शेख नियामत और नदिया जिला के कालीगंज थाना क्षेत्र के  रावतारा निवासी तुबारक शेख को प्राथमिकी अभियुक्त पाते हुए सभी को जेल भेज दिया गया.

वहीं किशनगंज थाना कांड संख्या-317/21, दिनांक-22.06.2021, धारा-354(c) भा०द०वि० के प्राथमिकी अभियुक्त मो० सुल्तान, पिता-मो० फ़क़ीर आलम, साकिन-धरमपुर घोरमारा वार्ड नंबर-01, थाना-ग्वालपोखर, जिला-उत्तर दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) और पहाड़कट्टा थाना कांड संख्या-66/21, दिनांक-22.06.2021, धारा-341/498(a)/307 भा०द०वि० के प्राथमिकी अभियुक्त मुमताज आलम उर्फ़ बच्चा बाबु, पिता-स्व० अब्दुल मजिद, साकिन-पूरब टोला, हल्दागाछ, थाना- पहाड़कट्टा, जिला-किशनगंज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. 

 

 
                       

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.