MUZAFFARPUR : मृतक के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान थे, मुह से खून का रिसाव था और जीभ बाहर निकला हुआ था। मृतक स्वर्गीय फगुनी साह का पुत्र बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही गाँव में संनसनी फैल गई। मौके पर दलबल के साथ पहुचे थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मायके से महवल पहुँची मृतक की पत्नी कमली देवी से पुलिस ने घटने की बावत पूछताछ की।
घटना की बावत मृतक का चाचा रामस्वरूप साह ने बताया कि काशीनाथ जब दो साल का था तो उसका माँ की देहांत हो गई तबसे उसे अपने पुत्र की तरह पालन पोषण किया और जवान किया। उसने बताया कि काशीनाथ प्रदेश में कमाई करता था। इधर करीब एक साल से घर पर ही रह कर महवलरैकपोआइन्ट पर मजदूरी का काम अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उन्होंने बताया कि दो माह पूर्व पति पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था तो पत्नी अपने मायके चली गई थी। तब से वही रह रही थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम से काशीनाथ गायब था। गुरुवार को अहले सुबह शौच करने निकले लोगो ने घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि काशीनाथ को मंगलवार की शाम गाँव में ही एक बगीचे में कुछ युवकों के साथ देखा गया था।
इधर मृतक की पत्नी ने गाँव के ही एक व्यक्ति पर अपने पति काशीनाथ की एक साजिश के तहद हत्या कर साक्ष्य मिटाने की नीयत से मनियर में फेंक दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगी। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला अवैध संबंध प्रतीत होता है। पुलिस हत्या सहित अन्य बिदुओं पर जांच कर रही हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। उन्होंने बताया कि मृतक के पत्नी को लिखित शिकायत देने को कहा गया है।