बड़ी खबर, दरभंगा रेलवे स्टेशन पर मच गयी अफरा-तफरी. बड़े जोर की आवाज होने से स्टेशन पर भगदड़ मच गया. प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर ही अफरा तफरी मच गयी. लोग कुछ समझ नहीं पा रहे थे कि इतनी जोरों की आवाज कैसे आयी. हालात ऐसे हो गए कि आनन फानन में बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया. लोग सकते में आ गए. रेलवे प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव हो गया.
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर ही जोरों की आवाज हुई. जैसे कोई बम फटने की आवाज हो. आवाज इतनी जोर से हुई कि प्लेटफॉम पर अफरा तफरी मच गया. लोग भागने लगे. इसबार भी आवाज पार्सल से ही हुई. जिस प्रकार से 17 जून को पार्सल में बम फटने से हुई थी.
बम निरोधक दस्ता ने आवाज आने वाली जगहों को खंगाला तब सच्चाई सामने आ गयी. मौके से कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं पायी गयी. दरअसल नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति स्पेशन एक्सप्रेस ट्रेन से आए मोबाइल डिवाइसेस के एक पार्सल में आवाज हुई थी. आवाज इतनी जोरों की थी लोग 17 जून की तरह घटना की पुनरावृति समझ भागने लगे.

बता दें कि 17 जून को दरभंगा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर ही पार्सल से बम फटा था. जिसकी जांच करने एनआईए की टीम बिहार आयी थी. 6 सदस्यीय टीम ने मौके पर जाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी हासिल की. इसके बाद एटीएस पटना प्रमुख से मुलाकात कर आज ही दिल्ली लौट गयी.