एसकेएमसीएच पावर सब स्टेशन में पहले की क्षमता वाले तार से अधिक बेहतर तार लगाए जा रहे हंै। इसे लेकर रविवार सुबह 10 से शाम पांच बजे तक अहियापुर, जीरोमाइल, नाजिरपुर आदि इलाकों की बिजली बाधित रहेगी।

लूज तार से बारिश में बाधित हो रही बिजली
मानसून की बारिश का असर लूज तार पर पड़ रहा है। इस कारण शहरी व ग्रामीण इलाके में बिजली कट रही है। सुबह में आई तेज बारिश और तेज हवा के कारण बेला-मुशहरी फीडर की 11 केवीए और माड़ीपुर की 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन हो गया। इनदोनों इलाकों में काफी देर तक बिजली कटी रही। लाइनमैन के प्रयास से सुबह करीब आठ बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। बेला पावर सब स्टेशन एरिया के नारायणपुर फीडर तार की छज्जी लाइन पर गिर जाने से थोड़ी देर बाधित रही। इसके अलावा शहर के जवाहरलाल रोड में भी काफी देर तक बिजली बंद रही। बीबीगंज, भगवानपुर इलाके में कई बार बिजली की ट्रिङ्क्षपग हुई। इसके अलावा कुढऩी व मीनापुर के चाकोछपरा आदि इलाकों में भी काफी देर तक आपूर्ति बाधित रही।