मुज़फ़्फ़रपुर: शहर में एक तरफ जलजमाव का संकट, दूसरी तरफ बूढ़ी गंडक के पानी से खतरा

बूढ़ी गंडक के नदी के जलस्तर में वृद्धि से शहर में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। वहीं बारिश से जगह-जगह हुए जलजमाव का संकट बना हुआ है। पानी निकासी की व्यवस्था सही ढंग से नहीं होने पर कई दिनों तक जलजमाव बना रहता है। पानी निकलने में समय लगने के बाद फिर से बारिश होने पर पुन: जलजमाव कायम हो जाता है। आनंद मार्ग रोड में वार्ड 31 और 32 में सालों भर जलजमाव होने पर 4 वर्ष पहले सड़क बनी थी, लेकिन जलजमाव से इसकी स्थिति यह है कि इस रोड में कई जानलेवा गड्ढे बन चुके हैं। राहगीर से लेकर साइकिल व बाइक सवार दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।

इस रास्ते से प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना होता है। करीब 400 परिवारों के आने-जाने का मार्ग भी यही है। यह मार्ग पोखरिया पीर होते हुए नीम चौक पर निकलता है। अगर निगम प्रशासन द्वारा पानी निकासी की व्यवस्था जल्दी नहीं कराई गई तो गड्‌ढे और खतरनाक हो जाएंगे। सड़क भी ध्वस्त हो सकती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.