MUZAFFARPUR : स्थानीय जुरन छपरा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने भाजपा में शामिल होने वाले सभी को अंगवस्त्र व पुष्पमाला पहना कर स्वागत करते हुए भाजपा की सदस्यता दिलवाई। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि भाजपा के प्रति जन जन में बढ़ते विश्वास का परिणाम है की समाज के हर तबके से बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हो रहें है | इससे पार्टी संगठन को आने वाले समय में और भी मजबूती मिलेगी।

भाजपा में शामिल होने वालों में नागेश्वर सहनी, शीला देवी, रीना देवी, रिंकू देवी, वशिष्ठ गिरी, बबली देवी, उदय कुमार गिरी, पप्पू कुमार, अरविंद कुमार, प्रमिला देवी, प्रभात कुमार गिरी, उमेश सहनी, रामा पासवान, लाल बाबू कुमार, गीता देवी,चंदेश्वर गिरी, प्रेम शीला देवी, शांति देवी, विश्वनाथ सहनी, राजेश सिंह, शुभम कुमार, राजू सहनी, सुरेश कुमार, कृष्णा कुमार, गुड्ड कुमार, राजू कुमार आदि प्रमुख हैं।
इस अवसर पर जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहू, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार, धनंजय झा, आशीष अग्रवाल, विकास गुप्ता, सिद्धार्थ कुमार, राजा सिंह, साकेत शुभम, गौतम कुमार, हरी किशोर बैठा, मनोज नेता आदि उपस्थित थे।