मंगलवार को बीआरए बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर छात्र संघ के जिला उपाध्यक्ष निहाल कुमार सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू को ज्ञापन सौंपा. जिसमे कन्या उत्थान योजना के 2016 से 2019 सत्र के लिए जल्द राशि निर्गत करने के सम्बन्ध में अपील की गई.
छात्रों ने रजिस्टार के माध्यम से डीएसडब्ल्यू को जो ज्ञापन सौंपा, उसमे 2019-22 सत्र के प्रथम खंड की परीक्षा में आ रही समस्या की ओर भी ध्यान आकृष्ट किया. ज्ञापन सौंपने के बाद छात्रों को परीक्षा नियंत्रक संजय कुमार द्वारा आश्वस्त किया गया कि परीक्षा में किसी तरह की समस्या नहीं होगी.
मौके पर छात्रसंघ जिला उपाध्यक्ष निहाल सिंह के अलावा विश्वविद्यालय अध्यक्ष आदित्य कुमार, विश्वविद्यालय प्रभारी अवनीश राहुल, जिला कार्य समिति अध्यक्ष आदित्य झा, जिला आई टी सेल अध्यक्ष मयंक राज, अभिषेक झा, प्रियरंजन कोहली सहित अन्य सदस्य मौजूद रहें.