पुलिस मुख्यालय में जल्द स्थापित होगा बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम, गृह विभाग के विशेष सचिव ने मांगी रिपोर्ट

बिहार सरकार के गृह विभाग के विशेष सचिव विकास वैभव ने विगत कुछ दिन पहले सभी अपर मुख्य सचिव, सभी प्रधान सचिव, सभी सचिव, पुलिस महानिदेशक और सभी विभागाध्यक्ष को पत्र लिखकर AEBAS के संबंध में अधिकतम स्थिति के बारे में जल्द से जल्द रिपोर्ट मांगी है.

बार-बार गृह विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों को अब तक के सरकारी कार्यालयों और पुलिस मुख्यालय में नहीं लागू किया गया है. दरअसल, गृह विभाग सरकारी कर्मचारियों के कार्यालय आने की टाइमिंग को सुधार करना चाहती है. जिस वजह से सभी कार्यालयों में बायोमेट्रिक सिस्टम लागू करने का निर्देश दिया गया है।

एडीजी  जितेंद्र कुमार ने कहा कि गृह विभाग की ओर से दिए गए निर्देशों के आलोक में पुलिस मुख्यालय द्वारा बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू करने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. सरदार पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्यालय में कितनी बायोमेट्रिक सिस्टम के साथ डेक्सटॉप की जरूरत होगी, सभी का आकलन कर लिया गया है. बेल्ट्रॉन के माध्यम से इन उपकरणों को जल्द से जल्द पुलिस मुख्यालय में स्थापित किया जाएगा. ताकि पुलिस मुख्यालय में कार्यरत पुलिसकर्मी और अन्य कर्मी का अटेंडेंस बायोमेट्रिक सिस्टम से लागू किया जा सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.