पटना जिले के 10 ग्रामीण विधानसभा क्षेत्राें में 50 स्वास्थ्य उपकेंद्र और सभी 14 विधानसभा क्षेत्राें में एक-एक अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन बनेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को प्रस्ताव भेजा है। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि इनके भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इनका भवन जर्जर अवस्था में है। इसके लिए सरकारी भूमि उपलब्ध है। विभाग से मंजूरी मिलने के बाद भवन का निर्माण कार्य शुरू होगा।
विधानसभावार अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
मोकामा : गोवाशा शेखपुरा, बाढ़ : करजान अथमलगोला, बख्तियारपुर : शाहजहांपुर दनियावां, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार व पटना साहिब :: शहरी क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, फतुहा : संबलपुर, दानापुर : हेतनंपुर, मनेर : बलुआपर, फुलवारी : सोरमपुर, मसौढ़ी : शाहाबाद, पालीगंज : भरतपुरा, बिक्रम : नौबतपुर।

विधानसभावार स्वास्थ्य उपकेंद्र
मोकामा : बरूआना पंडारक, बिहारी बिगहा पंडारक, औंटा मोकामा, घोसवरी, बाढ़ : अगवानपुर, बेढ़ना, नवादा बाढ़, सादिकपुर, बराह बेलछी, बख्तियारपुर : रूपसपुर महाजी, शाहजहांपुर दनियावां, चौड़ा खुसरूपुर, मोहसिनपुर खुसरूपुर, मुस्तफापुर, ग्यासपुर, फतुहा : गौहरपुर, बलवा, जनार्दनपुर, मनोहरपुर कछुआरा संपतचक, दानापुर : कोथवा, जमसौत, मखदुमपुर, कासीमचक, शिकारपुर, मनेर : बेला, पेनाल, लोदीपुर, शेरपुर, सूअर मरवा, फुलवारी : अहियाचक, कोरजी मोहम्मदपुर, दशरथा, हिंदूनी, पालेंगा, मसौढ़ी : नतौल, दुभारा, ननौरी, तिनेरी, बेर्रा, पालीगंज : सिंगोड़ी, इमामगंज, काब, सिकारिया, कौरी, बिक्रम : पीपलावां, गोनवां, लई, बेनीबिगहा, महजपुरा।