दरभंगा : मिथिला विश्वविद्यालय स्वर्ण जयंती पर कोरोना का साया, 2022 में होना है आयोजन

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय का 2022 में स्वर्ण जयंती मनाया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्वर्ण जयंती की तैयारी को लेकर काम शुरू कर दिया है। विवि कैंपस स्थित ऐतिहासिक तालाब का सौंदर्यीकरण का काम शुरू है। लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण बहुत सी तैयारी अब तक अधूरी है। ऐसे में स्वर्ण जयंती की तैयारी फीकी रह सकती है। विश्वविद्यालय खेल और ललित कला संकाय द्वारा तैयार प्रोजेक्ट को अब तक स्वीकृति नहीं मिली है।

साथ ही स्वर्ण जयंती समारोह के आयोजन को लेकर अब तक अहम बैठक नहीं की गई है। सूत्रों की माने तो कोरोना संक्रमण के कारण विश्वविद्यालय का स्वर्ण जयंती समारोह भव्य तरीके की जगह सादे माहौल में मनाया जाएगा। विशेषज्ञों ने कोरोना संक्रमण की थर्ड वेब को लेकर देशवासियों को आगाह किया है। 2022 में ही ललित नारायण मिश्र की जन्मशती वर्ष भी मनाया जाएगा। एक साथ दोनों जयंती की तैयारी को लेकर पूर्व से ही प्लाङ्क्षनग चल रही थी। लेकिन इस बीच मई 2021 में आए कोरोना के दूसरे वेब के कारण विश्वविद्यालय स्वर्ण जयंती और ललित नारायण मिश्र की सौ वीं जयंती जयंती समारोह की तैयारी में खलल पर सकती है।

बता दें कि ललित नारायण मिश्र की 99 वीं जयंती के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक नीतीश मिश्रा ने कहा था विश्वविद्यालय की स्वर्ण जयंती और ललित बाबू की सौ वीं जयंती के मौके पर विश्वविद्यालय को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने के साथ ही नवाचार और शोध को प्रोत्साहित करने पर बल दिया जाना चाहिए। इसपर कुलपति प्रो. सुरेंद्र प्रताप ङ्क्षसह ने विवि के विकास के लिए हर संभव प्रयास की बात कही थी। 

वहीं प्रतिकुलपति डॉली सिन्हा ने कहा था 2022 में विवि स्वर्ण जयंती और ललित बाबू की जन्मशती के मौके पर एडवांस रिसर्च सेंटर स्थापित करने पर जोर दिया जाएगा। अब इन सभी योजनाओं को मूर्तरूप देने के लिए विशेष पहल की जरूर देखी जा रही है। बता दें कि एक से दो दिनों के अंदर कुलपति स्वर्ण जयंती समारोह को लेकर विशेष बैठक करने वाले हैं। इसमें विवि के महत्वपूर्ण विभागों के विभागाध्यक्ष और विवि अधिकारियों मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.