श्रम संसाधन मंत्री ने की घोषणा, मुजफ्फरपुर समेत तीन जिलों में खुलेगा मेगा स्किल डेवलपमेंट सेंटर

मुजफ्फरपुर, दरभंगा और नालंदा में पायलेट प्रोजेक्ट के तहत मेगा स्किल डेवलपमेंट सेंटर खुलेगा। जिन छात्र-छात्राओं का आइटीआइ और पालीटेक्निक में दाखिला नहीं हो सकेगा उन्हें यहां प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां ड्रोन टेक्निक, थ्रीडी, और रोबोटिक्स जैसे ट्रेड में अत्याधुनिक मशीनों से प्रशिक्षण देकर युवाओं को हुनरमंद बनाया जाएगा। ये बातें शनिवार को लंगट ङ्क्षसह महाविद्यालय के 123वें स्थापना दिवस समारोह में सूबे के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार ने कहीं।

मंत्री ने कहा कि इस वर्ष के अंत तक इसे हर हाल में शुरू कर जाएगा। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। यदि अलग जमीन नहीं उपलब्ध होती है तो आइटीआइ या पालीटेक्निक में ही इसे स्थापित किया जाएगा। पहले चरण में तीन जिलों में मेगा स्किल डेवलपमेंट सेंटर खुलेगा। इसके बाद सभी जिलों में इसे स्थापित करना है। हुनरमंद युवा सिर्फ नौकरी पाने ही नहीं देने लायक बनें, इसके लिए उद्यमी योजना के तहत युवाओं को 10 लाख तक का ऋण दिया जा रहा है। बिहार में शिक्षण संस्थानों व इंडस्ट्री के लिए जमीन नहीं मिल पा रही। 

कैबिनेट मंत्री जीवेश मिश्रा ने आगे कहा कि अब बाबू लंगट सिंह जैसे दानवीर नहीं, जिन्होंने खुद प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की पर लोगों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए इस ऐतिहासिक कालेज की स्थापना की। इससे पहले मंत्री जीवेश कुमार, प्राचार्य डा.ओमप्रकाश राय, पूर्व एमएलसी प्रो.नरेंद्र कुमार ङ्क्षसह समेत अन्य अतिथियों ने 22 किलोवाट क्षमता वाले सौर विद्युत संयंत्र का उद्घाटन किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.