मुज़फ़्फ़रपुर: सदर अस्पताल समेत कई टीकाकरण केंद्रों पर रजिस्ट्रेशन में देरी होने पर हंगामा, धक्का-मुक्की

काेराेना टीका लेने के लिए पहुंचे लाेगाें ने लेट होने पर शनिवार को सदर अस्पताल, एमआईटी, बीबी कॉलेजिएट केंद्राें पर हंगामा किया। इससे अफरातफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों काे बुलाने पर लाेग शांत हुए। टीकाकरण के लिए अब ओटीपी अनिवार्य कर दिया गया है। ओटीपी बताने पर ही रजिस्ट्रेशन पूरा होगा। इस प्रक्रिया में ज्यादा समय लग रहा है। इस कारण शनिवार को उक्त टीकाकरण केंद्रों पर लाेगाें ने हंगामा किया। सदर अस्पताल में लाइन में लगे लोगों ने आपस में धक्का-मुक्की भी की। गार्डों के हस्तक्षेप पर करीब 3 घंटे बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

151 केंद्रों पर 22160 को लगा टीका

शनिवार को 151 केंद्र पर 22160 लोगों को टीका लगा। इसमें सबसे अधिक 18-44 वर्ष वालों ने टीका लिया। इसमें 12728 काे पहला, जबकि 310 ने दूसरा डोज लिया। 81 को दूसरा, 45 से 59 वर्ष के 3679 ने पहला व 2377 ने दूसरा डोज लिया।

मोतीपुर पीएचसी में वैक्सीन को मारपीट

मोतीपुर पीएचसी में वैक्सीन लेने को लेकर शनिवार को दो गुटों में मारपीट हुई। इससे हॉस्पिटल में अफरा-तफरी हो गई। इससे कुछ देर के लिए वैक्सीनेशन ठप पड़ गया। पीएचसी प्रशासन ने इसकी सूचना मोतीपुर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लाइन में लगे लोगों का आरोप था कि हॉस्पिटल में रजिस्ट्रेशन करने वाले अपने परिचितों का रजिस्ट्रेशन पहले कर रहे थे। चाहे वह बाद में ही क्यों न आया हो। जब लोगों ने इसका विरोध किया तो हंगामा शुरू हो गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.