रविवार को किसानों के मुद्दे को लेकर जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय में वर्चुअल सम्मलेन का आयोजन किया गया. जिसमे सरकार द्वारा किसान हित में चलाये जा रहे योजनाओ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह सहित अन्य ने किसानों के वृद्धि को लेकर चर्चा किया.

इस दौरान जाने माने कृषि वैज्ञानिक मंगला राय ने भी किसानो को बेहतर उपज और कृषि से जुड़े टिप्स दिए. सम्मलेन को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि बगैर किसान के आगे बढ़े, देश का आगे बढ़ना संभव नहीं है.