कुछ देर की बारिश ने एक बार फिर दिल्ली नगर निगम और प्रशासन के दावों की पोल खोल कर रख दी है। राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में लोगो को बारिश से राहत तो मिली है। लेकिन कई इलाकों में लोगो को जलजमाव का भी सामना करना पड़ रहा है।
आपकी स्क्रीन पर दिख रही विजुअल्स राजधानी के आजाद मार्किट इलाके का है। जहां अंडर पास में भरे बारिश के पानी के बीच से लोगो को निकलना पड़ रहा है। यहां जलजमाव का आलम ये है कि इसके जरिये निकलने वाले लोगो की गाड़ी तक बंद हो जा रही हैं।
हैरान करने वाली बात ये है कि राजधानी के इन इलाकों को ये स्थिति तब है जब बारिश लंबे वक्त तक नही टिकी है। ऐसे में लोगो को अभी से इस बात की चिंता सताने लगी है कि अधिक बारिश होने के बाद स्थितियां क्या होंगी।