पटनाः आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपनी पार्टी के 25वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का वर्चुअल तरीके से सोमवार को उद्घाटन किया. दिनभर चलने वाले कार्यक्रम के दौरान लालू प्रसाद यादव ने करीब साढ़े तीन साल के बाद पहली बार पार्टी के कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित किया. कार्यक्रम की शुरुआत करते ही उन्होंने कहा कि विषम परिस्थियों में हमारे साथी यह कार्यक्रम मना रहे हैं. इस मौक पर मैं सबको बधाई देता हूं. बहुत जल्द आप सबके बीच आउंगा.
दोपहर 1:20 बजे कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
लालू ने कहा कि वह इस मौके पर आप सबके बीच नहीं हैं इसका उन्हें अफसोस है. कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद उन्होंने रामविलास पासवान को याद किया. उनके बारे में बोलते हुए कहा, “हम दोनों ने साथ में काम किया है. हम दोनों ने संघर्ष भी किया है.” अब दोपहर 1:20 बजे कार्यकर्ताओं को वो संबोधित करेंगे.
पार्टी से जुड़े लोगों में काफी जोश और उत्साह
25वें स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर पार्टी से जुड़े लोगों में काफी उत्साह है. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि इस सिल्वर जुबली स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाया जा रहा है. बिहार के गरीबों में और 12 करोड़ जनता में अब एक उम्मीद की किरण दिख रही है. यह स्थापना दिवस बिहार की राजनीति की दशा और दिशा बदलेगी.