सोमवार को राजधानी पटना में शिक्षा मंत्री से मिलने जा रहे शारीरिक शिक्षा अनुदेशक संघ पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी. नियुक्ति की मांग को लेकर एसटीईटी 2019 के अभ्यर्थी सरकार के फैसले का विरोध कर रहे थे.
एसटीईटी अभ्यार्थियों पर पुलिस की लाठियां तब चटकी जब इको पार्क पहुंचे अभ्यार्थी शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी से मिलने और धरना देने जा रहे थे. पुलिस ने एसटीईटी अभ्यार्थीयों को आगे बढ़ने से रोका लेकिन अभ्यर्थी नहीं माने. जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इस दौरान कई अभ्यर्थियों को चोट आई है.
संवाददाता-रंजीत कुमार, पटना