पारस दिल्ली पहुंचे: शाह के फोन के बाद पारस दिल्ली गए, केंद्रीय कैबिनेट विस्तार संभव

केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार 7-8 जुलाई को हो सकता है। यह पिछले महीने के आखिरी हफ्ते में होना था। टल गया। सोमवार को इसकी चर्चा तब अचानक तेज हुई, जब केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पटना में मौजूद पशुपति कुमार पारस से फोन पर बात की और देर रात में पारस दिल्ली चले गए। हालांकि, पारस ने इस बारे में पूछने पर कहा कि ‘अमित शाह ने उनसे रामविलास पासवान की जयंती को लेकर बात की।

अब संभावना है कि लोजपा के कोटे से चिराग पासवान शायद ही मंत्री बनेंगे। इस चर्चा में भाजपा और जदयू कोटे के भी नाम आए। भाजपा से सुशील मोदी तथा डॉ. संजय जायसवाल के नाम रेस में हैं। इन दोनों में कोई एक ही मंत्री बनेंगे। वहीं जदयू को मंत्री का दो या तीन पद मिल सकता है। इसके लिए आरसीपी सिंह, ललन सिंह, रामनाथ ठाकुर, संतोष कुशवाहा तथा चंदेश्वर चंद्रवंशी के नामों की चर्चा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.