मुजफ्फरपुर. आगामी बिहार पंचायत चुनाव 2021 को लेकर मुजफ्फरपुर में भी सरगर्मी तेज हो गई है. सोमवार को तिरहुत रेंज आईजी गणेश कुमार ने पुलिस अधिकारियों के साथ पंचायत चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक की. पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए उप’द्रवियों के खिलाफ कड़ाई से निपटने के निर्देश दिए. आईजी तिरहुत ने सीसीए से सम्बन्धित प्रस्ताव भी मांगे. प्रस्ताव मिलने पर जल्द ही रेंज के अधिकारियों के साथ दोबारा समीक्षा की जाएगी.
रेंज आईजी गणेश कुमार ने बताया कि अप’राध नियंत्रण, श’राब माफि’याओं पर शिकंजा कसने के लिए एसएसपी व एसपी को आदेश दिए गए हैं. सभी कप्तानों को निर्देश दिए गए हैं कि जो मामले काफी समय से लंबित पड़े हैं उनका का जल्द से जल्द समाधान हो. जेल से छूटे सभी अप’राधियों पैनी नज़र रखने को कहा गया है. ताकि अ’पराध के ग्राफ में गिरावट आये. और अपरा’धियों की पहचान जल्द हो सके.
समीक्षा में एसएसपी मुजफ्फरपुर जयंतकांत, एसपी सीतामढ़ी हर किशोर राय, एसपी सिटी मुजफ्फरपुर राजेश कुमार, एसपी शिवहर राजेश भारती, एएसपी मुजफ्फरपुर वेस्ट सैयद इमरान मसूद और पुपरी एएसपी शामिल हुए.