केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने संभाला इस्पात मंत्रालय का कार्यभार, नीतीश की तरफ से अबतक नहीं मिली बधाई

बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए गए जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने आज केंद्रीय मंत्री के तौर पर इस्पात मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया है. आरसीपी सिंह तकरीबन 11 बजे अपने मंत्रालय पहुंचे और वहां कामकाज संभाल लिया. मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद आरसीपी सिंह ने कहा है कि उनकी प्राथमिकता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तय किए गए लक्ष्य को हासिल करना है. कैसे देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़े यह प्रयास होगा.

केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने भले ही इस्पात मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया हो लेकिन अब तक उन्हें पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बधाई संदेश नहीं मिला है. नीतीश कुमार ने ना तो आरसीपी सिंह और ना ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल अन्य नेताओं को कोई बधाई दी है. ट्विटर पर सक्रिय रहने वाले नीतीश कुमार अक्सर ऐसे मौकों पर ट्वीट कर बधाई देते हैं. लेकिन इस बार उन्होंने खुद अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने पर चुप्पी साध रखी है.

यह सवाल तब उठता है जब नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह के शपथ लेने के बाद बुधवार की रात बाढ़ नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक से जुड़ा ट्वीट किया था और आज सुबह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर भी शोक जताया. मुख्यमंत्री की तरफ से आधिकारिक तौर पर वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक संदेश भी जारी किया गया लेकिन आरसीपी सिंह के मंत्री बनने पर अब तक के नीतीश कुमार ने को प्रतिक्रिया नहीं दी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading