निजी और सरकारी क्षेत्र के ईएसआईसी कार्डधारी कर्मचारियाें में जिनकी मौत कोरोना से हो गई है उनके आश्रितों को पेंशन के रूप में अंतिम बेसिक वेतन की 90% राशि मिलेगी। ईएसआईसी मृतक की पत्नी और माता-पिता को आजीवन, ताे बेटे-बेटी काे शादी होने या नौकरी लगने तक पेंशन देगा। ईएसआईसी के सहायक निदेशक नितिन मुकेश ने सिविल सर्जन काे पत्र लिख कर ऐसे मृतकाें की सूची देने के लिए कहा है।
साथ ही आवेदनाें का सत्यापन कर भेजने के लिए कहा है। ईएसआईसी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) के भगवानपुर कार्यालय में अब तक ऐसे 15 मृतकाें के आश्रितों ने पेंशन के लिए आवेदन दिया है। इनमें से 6 आश्रितों काे पेंशन देने की स्वीकृति क्षेत्रीय कार्यालय पटना से मिल चुकी है।
सभी कर्मियों का मांगा गया है आवासीय पता व मोबाइल नंबर
श्रम-रोजगार मंत्रालय के तहत संचालित ईएसआईसी के सहायक निदेशक ने सीएस से ऐसे सभी कर्मियाें की सूची आवासीय पता व मोबाइल नंबर के साथ मांगा है। सहायक निदेशक नितिन मुकेश व विवेक राजदान ने बताया कि सरकारी-निजी क्षेत्र में काम करने वाले जो लोग ईएसआईसी के कार्डधारी हैं, उनकी यदि काेराेना से माैत हाेती है ताे उन्हें फैमिली पेंशन मिलेगी।

संबंधित कर्मी के अंतिम बेसिक वेतन की 90% राशि आश्रितों में बांटकर पेंशन दी जाएगी। इसमें 45% मृतक की पत्नी को और 45% में माता-पिता और बेटा-बेटी को मिलेगी। माता-पिता व पत्नी को आजीवन ताे बेटा-बेटी को नौकरी लगने या शादी होने तक मिलेगी। जिन मृतकाें के माता-पिता जीवित नहीं होंगे उनकी पेंशन की राशि पत्नी और बच्चाें काे मिलेगी।
काेराेना रिपाेर्ट व डेथ सर्टिफिकेट के साथ करें आवेदन
जिले में कोरोना से अब तक 603 लोगों की मौत सरकारी आंकड़े के अनुसार हुई है। इसके अलावा भी सैकड़ों लोगाें की होम आइसोलेशन या अन्य जगह इलाज के दौरान मौत के शिकार हुए हैं। ईएसआईसी के सहायक निदेशक ने बताया कि आश्रितों को पेंशन के लिए अस्पताल द्वारा जारी डेथ सर्टिफिकेट और काेराेना पॉजिटिव रिपोर्ट के साथ आवेदन करना होगा। आवेदन सीएस कार्यालय से सत्यापन के बाद क्षेत्रीय कार्यालय पटना भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलते ही पेंशन शुरू कर दी जाएगी। जो 15 आवेदन अब तक मिले हैं, उनमें 6 की पेंशन स्वीकृत हाे चुकी है। 9 के भौतिक सत्यापन के लिए सीएस को लिखा गया है।