दिल्ली में पानी का संकट: बीजेपी ने 3000 से अधिक जगहों पर किया प्रदर्शन, सीएम केजरीवाल से माँगा इस्तीफा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई दिनों से चल रही जल संकट और नलों में आ रही गंदा पानी को लेकर प्रदेश भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जल बोर्ड के मुख्यालय से लेकर दिल्ली के 3000 से अधिक जगहों पर प्रदर्शन किया. अलग-अलग जगहों पर दिल्ली सरकार के विरोध में प्रदेश भाजपा के अग्रिम पंक्ति के नेताओं से लेकर मंडल स्तर तक के नेताओं ने मोर्चा संभाला.

अजमेरी गेट पर प्रदर्शन कर रहे पूर्व मंत्री विजय गोयल ने दिल्ली सरकार के जल बोर्ड पर भ्रष्टाचार के आरोप लगायें. विजय गोयल ने कहा कि दिल्ली सरकार टैंकर माफियाओ के साथ मिली हुई है. भाजपा नेता ने कहा कि आज दिल्ली की जनता बूंद बूंद पानी के लिए तरस रही है लेकिन दिल्ली के मुखिया और जल बोर्ड के चेयरमैन दिल्ली से बाहर चुनावी की तैयारी कर रहे है.

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने जल बोर्ड मुख्यालय, झंडेवालान पर विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि केजरीवाल इस्तीफा दें या फिर पीने के शुद्ध और स्वच्छ पानी दिल्ली की जनता को उपलब्ध कराए. इस दौरान भाजपा ने दिल्लीवासियों को पानी नहीं मिलने के स्थिति में आन्दोलन के जारी रखने की चेतावनी भी दी.

संवाददाता- मोहम्मद अफरीदी इदरीसी

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.