शुक्रवार को उस वक़्त राजद के खेमे में हड़कंप मच गया जब आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के इस्तीफे के पेशकश की ख़बरें फैलने लगी. मीडिया रिपोर्ट्स के जरिये बताया जाने लगा कि लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के रवैये से नाराज चल रहे आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है.
खबर यहाँ तक आई कि तेजस्वी यादव पूरे मामले को लेकर लालू यादव से मिलने के लिए दिल्ली का रुख कर चुके है. हालाँकि अब खुद जगदानंद सिंह के मीडिया के सामने आकर बयान देने से फ़िलहाल इस पूरे अटकलेबाजी पर ब्रेक लग गया. जगदानंद सिंह ने इस्तीफे की पेशकश के खबर को पूरी तरह से नकार दिया है.
मीडियाकर्मियों के इस्तीफे से जुड़े सवाल पूछे जाने पर जगदानंद सिंह ने कहा कि अगर मैं इस्तीफा दे दिया होता तो आपको यहाँ अध्यक्ष की कुर्सी पे बैठा नही मिलता. आप खुद अपनी आँखों से देख सकते है कि मै कहा बैठा हूँ. बहरहाल, पूरे मामले को लेकर जगदा बाबु के बयान के बाद भी इस्तीफे की खबर को बल दिया जा रहा है. ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि पूरे प्रकरण पर पार्टी सुप्रीमो या नेता प्रतिपक्ष क्या बयान देते है.