शुक्रवार रात को मिली गुप्त सुचना के आधार पर कुढ़नी थाना अंतर्गत भवानीपुर गाँव में छापेमारी की गई. जिले के मद्यनिषेध अधीक्षक को सूचित करते हुए SI कुमार रविशंकर , भोलेशंकर और बमबम कुमार की संयुक्त टीम ने भवानीपुर में कारवाई की. जहाँ से 45 कार्टून और 40 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद हुआ.
दरअसल, पुलिस को रात्री में गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कुढ़नी थाना अंतर्गत भवानीपुर गाँव मे छोटू कुमार अपने सहयोगी राहुल कुमार और प्रभाकर कुमार के साथ मिलकर विदेशी शराब का तस्करी करवाया है. जिसपर पुलिस ने एक्शन लिया.
हालाँकि पुलिस के आने की भनक लगते ही छोटू भागने में सफल रहा. जबकि उसके दो अन्य साथी राहुल कुमार औऱ प्रभाकर कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके अलावा घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया.