कोरोना टीका की कमी से शहरी क्षेत्र में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का महा अभियान दाे दिन बाद ही ठप पड़ गया। मुख्यालय से भेजे गए 41000 डाेज शुक्रवार को खत्म हो गए। ऐसे में शनिवार से सिर्फ सदर अस्पताल व एसकेएमसीएच में ही कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। अन्य किसी भी सेंटर पर वैक्सीनेशन नहीं हाेगा। इधर, सिविल सर्जन ने बताया, अब मुख्यालय से सोमवार को ही वैक्सीन मिलने की उम्मीद है। उन्हाेंने बताया, सिर्फ 2000 डाेज बचे हैं, जिन्हें सदर अस्पताल व एसकेएमसीएच में एक-एक सेंटर पर शनिवार को वैक्सीन दी जाएगी। मुरौल को भी शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का अभियान बीच में रोका गया है।
बता दें, मुरौल में अभी करीब 45% लोगों का टीकाकरण बाकी है। महाभियान के दूसरे दिन आधा दर्जन स्थानों पर देरी से पहुंची दवा, कई जगह लेट पहुंचे कर्मी : शहरी क्षेत्र में महा अभियान के दूसरे दिन कहीं टीका खत्म हुआ तो कहीं पोर्टल नहीं खुला। सदर अस्पताल, बीबी कॉलेजिएट, एमआईटी, तिरहुत एकेडमी में देरी से पोर्टल खुला।

इसे लेकर लाेगाें ने हंगामा किया। चैंबर ऑफ कॉमर्स, वार्ड-3 व 4 में भी टीका खत्म होने से लाभार्थी हंगामा करने लगे। सूचना पर आनन-फानन में टीके भेजे गए। जूरन छपरा केंद्र पर पार्षद व डीलर के बीच केंद्र को लेकर तानातानी हुई। इससे आधे घंटे बाद टीकाकरण शुरू हुआ। इस बीच एक मार्केटिंग ऑफिसर ने एसडीओ पूर्वी से कई सेंटर पर टीकाकर्मी के नहीं पहुंचने की शिकायत की। इसके बाद एसडीओ पूर्वी ने डीआईओ को तलब किया। डीआईओ ने एसडीओ को बताया, मार्केटिंग अफसर ने झूठी जानकारी दी है। सभी जगह कर्मी व दवा उपलब्ध है।
22070 लोगों के बदले सिर्फ 11762 को लग सके टीके
शुक्रवार को 133 केंद्रों पर 22070 लोगाें का टीकाकरण करने का लक्ष्य था। जिसमें 11762 लोगों को ही टीका दिया जा सका। इसमें 18+ के 6427 काे पहला व 195 को दूसरा डाेज दिया गया। वहीं, 45+ के 1802 लोगों को पहला व 1644 को दूसरा डोज दिया गया। इसी तरह 60+ के 751 लोगों को पहला व 943 को दूसरा डोज दिया गया। इस तरह 89