मछुआरा दिवस के मौके पर वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष व मंत्री मुकेश सहनी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच स्मार्ट फोन का वितरण किया. पार्टी के आईटी सेल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को उन्हें अपने हाथों से लेटेस्ट मोबाइल गिफ्ट किया. बिहार के सभी जिलों से आए कार्यकर्तांओं के चेहरे पर काफी खुशी देखी गयी. स्मार्ट फोन पाकर सभी काफी उत्साहित दिखे.

इस मौके पर मुकेश सहनी ने आईटी सेल के युवा साथियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इन्हीं की बदौलत आज मैं यहां तक पहुंचा है. अभी आगे और जाना है. ये लोग पार्टी के विचार और सिद्धांत को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करते हैं. ऐसे में आधुनिक तंत्र से जुड़ाव जरूर ही है. मोबाइल फोन के पहले पार्टी की ओर से युवा साथियों को जनवरी महीने में लैपटॉप दिया गया था.

वहीं यूपी चुनाव को लेकर कहा कि पार्टी 2022 का चुनाव वहां पर काफी मजबूती के साथ लड़ेगी. इस मिशन में जुट गए हैं. 2 जून को यूपी में वीआईपी पार्टी को लॉन्च कर दिया गया. बहुत जल्द ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वहां एक बहुत मीटिंग की जाएगी. जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता अभी से लग गए हैं.

मुकेश सहनी ने आगे कहा कि 25 जुलाई को फुलनदेवी की शहादत दिवस मनाया जाएगा. यूपी के प्रत्येक जिले में मनाया जाएगा. खासकर 18 मंडल में उनकी एक बड़ी मूर्ति का निर्माण कराया जाएगा. 2022 के यूपी चुनाव में पार्टी 160 सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करेगी. जिसके लिए हमसभी ने कमर कस लिया है.