कोरोना संक्रमण का खतरा:राज्य में 87 नए केस, लगातार दूसरे दिन 100 से कम मिले काेराेना के मरीज

राज्य में लगातार दूसरे दिन शनिवार काे भी 100 से कम कोरोना के नए केस मिले हैं। 87 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 12 जिलों बांका, बेगूसराय, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, जमुई, कैमूर, कटिहार, मधेपुरा, नालंदा, नवादा व सीतामढ़ी में एक भी नया केस नहीं मिला है। वहीं पश्चिम चंपारण, सुपौल, सीवान, शिवहर, जहानाबाद, गया और औरंगाबाद में 1-1 मरीज मिला है।

सबसे अधिक पटना और पूर्णिया में नए संक्रमित मरीज मिले हैं। दोनों जगहों पर 13-13 नए मरीज मिले हैं। बाकी सभी जिलों में 10 से कम नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। बिहार में शुक्रवार को भी 95 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। बिहार में 106 दिन के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 1 हजार से कम हो गई है। राज्य में रिकवरी दर 98.55 प्रतिशत है। राज्य में मौतों की संख्या अब 9618 हो गई है। अबतक 723147 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इनमें से 712663 लोग ठीक हुए हैं। पटना में अभी सबसे अधिक 138 सक्रिय मरीज हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.