पटना: कुरियर सेंटर से दिनदहाड़े 12 लाख की लू’ट, 4 हथिया’रबंद अप’राधियों ने दिया वारदात को अंजाम

पटना में सोमवार को दिनदहाड़े हथि’यारबंद अप’राधियों ने 12 लाख रुपए की लू’ट की वारदात को अंजाम दिया है। आलमगंज थाने के संदलपुर के आदिवासी कॉलोनी स्थित एक कुरियर सेंटर पर 4 अप’राधी बाइक पर सवार होकर आए और उस वक्त मौजूद 3 कर्मियों को ग’न प्वाइंट पर कर लिया। इसके बाद उन्हें किचेन में बंद कर 12 लाख रुपए लू’ट लिए और वहां से फरार हो गए। दिनदहाड़े लू’ट से इलाके में दह’शत का माहौल है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही आलमगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

हथि’यार से लैश अपरा’धियों ने 12 लाख रुपए कैश लू’ट लिए और बड़े आराम से चलते बने। वारदात को अंजाम देने के दौरान अप’राधियों ने इस बात का भी ख्याल रखा कि उनकी पहचान सामने न आए। इसलिए जिस जगह पर कैश लू’टी, वहां CCTV कैमरा लगा था। वारदात कैमरे में कैद भी हुई। मगर, उसके DVR मशीन को ही अप’राधी लू’ट कर अपने साथ ले गए।

फिलहाल, पुलिस की टीम कुरियर कंपनी के हर एक स्टाफ से पूछताछ कर रही है, जो वारदात के दौरान वहां मौजूद थे। साथ ही पुलिस की दूसरी टीम अब पूरे इलाके को खंगाल रही है ताकि उन्हें उस रूट में लगे CCTV कैमरे के फुटेज मिल जाएं, जिस रूट से अप’राधी आए और वारदात के बाद भागे। क्योंकि, पुलिस के सामने सबसे बड़ा चैलेंज अपरा’धियों की पहचान का है। जब पहचान होगी तभी वो पकड़े जाएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.