साहेबगंज: रेलवे की गलती से एक हजार एकड़ खेत में जलजमाव, निकासी के विकल्पहीनता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

साहेबगंज के जगदीशपुर पंचायत के धर्मपुर राम, भगवानपुर, दाहा छपरा सहित अन्य गाँवों के दर्जनों ग्रामीणों न ने बीडीओ को आवेदन लिख कर जलजमाव से मुक्ति दिलाने की मांग की है. ग्रामीणों ने बीडीओ को लिखे आवेदन में कहा है कि रेलवे ने लाइन बिछाने के उद्देश्य से बाँध बना लिया, लेकिन पानी निकासी के लिए पुलिया का निर्माण नहीं कराया.

नतीजतन अब रेलवे की गलती का खामियाजा ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है. बाया नदी व बरसात का पानी करीब एक हजार एकड़ में फ़ैल गई है. पानी निकासी नहीं होने से फसलों को नुकसान हो रहा है. ग्रामीणों के घरों तक में पानी घुस गया है.

साल दर साल स्थिति में सुधर न होता देख ग्रामीणों ने बीडीओ को लिखे चिट्ठी में चेतावनी दी है कि रेलवे ने पानी निकासी के लिए जल्दी पुलिया का निर्माण नहीं करवाया तो जलजमाव से मुक्ति के लिए वे बाँध काटने पर मजबूर होंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.