कोरोना महामारी के लगातार बढ़ते प्रकोप को देखते हुए समाजसेवी संगठन युवा क्रांति रोटी बैंक जरूरतमन्द लोगो तक मदद पहुंचा रहा है. इस क्रम में लोगो के बीच संगठन के द्वारा भोजन के साथ मास्क और विटामिन टैबलेट का भी वितरण किया जा रहा है.

संस्थापक ई० विजय राज और अध्यक्षा आकृति रचना ने इस बाबत बताया कि वे कोरोना महामारी से बचाव के लिए इंसान की शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के लिए ये पहल कर रहे है. राज और आकृति ने बताया कि जरूरतमंद लोगो के बीच उनकी संगठन भोजन के साथ-साथ विटामिन टैबलेट का भी वितरण कर रही है.

मुजफ्फरपुर तक ही नहीं. बल्कि युवा क्रांति रोटी बैंक के बैनर तले और भी जगहों पर जरूरतमंद लोगो को मदद पहुँचाया जा रहा है. इस क्रम में सदस्य निशांत गुप्ता, सोनू और डॉ०नाज़िया अब्बास ने छपरा शहर मे 100 लोगो के बीच भोजन, मास्क और विटामिन टैबलेट का वितरण किया.
जरूरतमंद लोगो के मदद वाले नेक पहल के लिए युवा क्रांति रोटी बैंक को दूसरी कंपनियों से मदद भी मिल रहा है. संरक्षिका बिंदिया जयसवाल और कुंती देवी ने इसके लिए pioneer impex safeshied कंपनी का आभार व्यक्त किया है.

उधर, उपाध्यक्ष अरुण कुमार, सचिव सुमन वर्मा और सलाहकार सुधाकर प्रसाद ने जानकारी दी है कि छपरा शहर के हरेक बस्ती मे रविवार के दिन विटामिन और मास्क का वितरण किया जायेगा.