जनता दरबार के बाहर लगी लोगों की भीड़, जमकर उड़ी कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां

सीएम नीतीश कुमार आज से जनता दरबारके माध्यम से लोगों की शिकायत सुनकर उसे दूर कर रहे हैं. सीएम जहां लोगों से शिकायतें सुन रहे हैं वहां तो कोरोना गाइडलाइन का पालन हो रहा है लेकिन जनता दरबार के बाहर लोगों की भीड़ कोरोना गाइडलाइन की खिल्ली उड़ा रहे हैं.

गौरतलब है कि सीएम नीतीश कुमार 5 साल बाद एक बार फिर जनता के दरबार की शुरुआत किये हैं. जहां आज लगभग 200 लोगों की फरियाद सुनी जाएगी. अपनी समस्याओं को लेकर लोग सीएम जनता दरबार में पहुंचे हैं. वहीं जनता दरबार के बाहर भी काफी संख्या में लोग इकट्ठा हुए हैं. लेकिन उनलोगों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है.

इस बार जनता दरबार में जाने के लिए व्यवस्था बदल दी गई है. अब जनता दरबार में शामिल होने वालों को पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा और उनका आरटीपीसीआर टेस्ट होगा, निगेटिव आने पर ही उन्हें जनता दरबार में आने की अनुमति होगी. ऐसे लोगों को वैक्सीन यदि नहीं लिए हैं तो दिया जाएगा. लोग अपनी समस्याओं को लेकर इस उम्मीद से पहुंचे हैं कि मुख्यमंत्री उनकी समस्याओं को सुनेंगे और उसे दूर करेंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.