कटिहार में टला बड़ा हादसा, ट्रेन के ट्रैक पर सामने से आयी बाइक, ट्रेन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए लगाई इमरजेंसी ब्रेक

बिहार के कटिहार जिले में एक ट्रेन हादसे होने से बाल-बाल बच गयी. जिले में स्थित नागर नदी के बाहिन घाट स्थित पुल से ट्रेन गुजर रही थी. उसी दौरान एक बाइक सवार पुल से नदी पार कर रहा था. तभी अचानक ट्रेन सामने आ गई. हालांकि ट्रेन ड्राइवर ने अपनी तत्परता दिखाते हुए एक बड़ा हादास होने से टाल दिया.

पूरी घटना कटिहार रेल मंडल के कचना स्टेशन के समीप की है. कोलकाता-राधिकापुर एक्सप्रेस फर्राटा भरते हुए कोलकाता से राधिकापुर की ओर जा रही थी. ट्रेन नागर नदी के बहिन घाट रेल पुल पर जैसे ही पहुंची, तो ट्रेन ड्राइवर ने पटरी पर एक बाइक सवार को खड़ा पाया. जिसके बाद बाइक सवार ने बाइक को पटरी पर ही छोड़कर नदी में कूदकर अपनी जान बचाई.

ट्रेन चालक ने बड़े हादसे की आशंका को समझते हुए अपनी सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दी. ब्रेक लगते ही ट्रेन एक बड़े झटके के साथ रेल पुल पर रुक गयी. लेकिन रेल इंजन में बाइक बुरी तरह से फंस चुकी थी. जिसके बाद ट्रेन चालक गाड़ी से उतर कर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से किसी तरह बाइक को इंजन से अलग किया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.