पटना: डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने किया ले अन्फ़ोल्ड यू डिजिटल एकडेमी का उद्घाटन

सोमवार को राजधानी पटना के स्लम और गरीब बस्तियों के बच्चों के लिए अनफोल्ड यू डिजिटल एजुकेशन एकडेमी का उद्घाटन किया गया। हासिये पर खड़े बच्चों के लिए इस शिक्षण संस्थान का उद्घाटन खुद डिप्टी सीएम तरकिशोर प्रसाद ने किया।

पटना के कंकड़बाग इलाके में स्लम और गरीब बस्तियों के बच्चे अब इस शिक्षण संस्थान के जरिये निशुल्क शिक्षा पा सकेंगे। डिजिटल माध्यम से शिक्षा प्रदान कर इन बच्चों में तकनीक कुशलता को भी सुदृढ़ किया जाएगा।

मौके पर उपमुख्यमंत्री तरकिशोर प्रसाद ने कहा कि गरीबी की वजह से जो बच्चे इस तरह के शिक्षा से वंचित रह जाते है। उनके लिए इस एकडेमी ने काफी अच्छा अवसर लाया है। अब वह भी इस संस्था के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.