मुज़फ़्फ़रपुर: तीसरी लहर से बचाव की तैयारी में डॉक्टर-नर्सों की ट्रेनिंग

कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। इससे निपटने के लिए सोमवार को सदर अस्पताल में जिले के सभी प्रखंडों से तीन-तीन जीएएनएम को कोविड का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें बच्चों के इलाज के लिए प्रबंधन एवं नियम की जनकारी दी गई। केयर डीटीएल सौरभ तिवारी ने बताया, तीसरी लहर के मद्देनजर हर प्रखंड से तीन जीएनएम को प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद सभी प्रखंड से 9 एएनएम व 3 डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

तीसरी लहर को लेकर सभी पीएचसी व सीएचसी को अलर्ट किया गया है। सभी पीएचसी में पहले से ही 10 बेड के पीआईसीयू बनाए गए हैं। इसके साथ ही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व सक्सेसर मशीन रखी गई है। वहीं, सभी चिकित्सा अधिकारी को कोविड में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में रखने का निर्देश दिया गया है।

राहत : 4919 सैंपल की जांच में सिर्फ 1 पाॅजिटिव

मुजफ्फरपुर | जिले में सोमवार को कोरोना जांच के लिए 4919 लाेगाें का सैंपल लिया गया। इनमें से सिर्फ एक की रिपाेर्ट काेराेना पाॅजिटिव अाई। वहीं जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार 3 लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में कोरोना के अब 18 सक्रिय केस रह गए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.