पटना: एक बार फिर राजधानी में दहेज लोभियों की बलि चढ़ी बेटी, 23 वर्षीय युवती की मौ’त

पटना से एक बार फिर दहेज के लोभ में हत्या का प्रकरण सामने आया है। पूरा मामला शहर के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के सरस्वती विहार कॉलोनी का है। जहाँ बीते साल 1 दिसंबर 2020 को अरवल निवासी 22 वर्षीय मोनी कुमारी की शादी पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र निवासी निजी ठेकेदार अभिषेक रंजन से हुई थी।

मृतक युवती के पिता और भाई ने मौत के पीछे कई वजहों पर शंका जताया है। परिजनों ने कहा है कि पति अभिषेक रंजन के दूसरी लड़कियों से गलत संबंध की जानकारी पत्नी मोनी को लग गई थी। जिसकी जानकारी मोनी ने अपने मायके वालों को भी दे दिया था।

मोनी के परिवारवालों ने कहा कि यही नही, बल्कि अक्सर ससुराल वाले उसे दहेज के लिए भी प्रताड़ित कर रहे थे। वहीं, मंगलवार को अचानक मृतक मोनी के ससुराल वालों द्वारा फोन पर मोनी के तबियत ज्यादा खराब होने की सूचना दी जिसके बाद आनन फानन में परिवार वाले पटना के राजाबाजार स्थित पारस अस्पताल पहुंचे। जहां मोनी के परिवार वालो ने मोनी को मृत पाया।

मोनी के मौत जानकारी मिलते ही परिजनों ने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। अस्पताल में हंगामा बढ़ता देख अस्पताल प्रशासन ने शास्त्रीनगर थाना को सूचना दे दी। जिसपर मृतक के बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा की मृतक मोनी की हत्या हुई है या मौत की वजह कुछ और है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.